NOIDA: भाजपा नेता के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर, लगाए संगीन आरोप

NOIDA: भाजपा नेता के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर, लगाए संगीन आरोप

NOIDA: भाजपा नेता के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाई एफआईआर, लगाए संगीन आरोप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

सेक्टर-93 में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता पर उसकी पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। पति उससे तलाक लेना चाहता है। इसी के चलते उसने खाना और खर्चा देना बंद कर दिया। समझाने और विरोध करने पर उसे और बच्चों को बुरी तरह मारता-पीटता है।

शुक्रवार की रात उसके पति सोसायटी में पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके नौकर और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई है। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया है। फायर मिस्ड हो गया। ननद ने बीच-बचाव किया। इसके बाद भाजपा नेता ने जल्दी तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। शनिवार को थाना फेज टू में भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी थाना फेस टू क्षेत्र के भंगेल गांव में रहता है। भाजपा नेता की पत्नी अनु त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-93 स्थित एलेक्जंडरा डी-ग्रांड ओमेक्स सोसायटी में रहती है। उसके पति श्रीकांत त्यागी के कई महिलाओं से नाजायज संबंध हैं। इसी मामले में फरवरी माह में उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर थाने में शिकायत की थी। इस बात से गुस्सा होकर श्रीकांत उससे तलाक लेना चाहता है। इसी वजह से उसने खाना-खर्चा देना बंद कर दिया। 

शुक्रवार को श्रीकांत उनकी सोसायटी में पहुंचे। वे अपनी ननद निताशा त्यागी के साथ वहां टहल रही थी। आरोप है कि श्रीकांत ने उससे कहा कि वह भंगेल की दुकानों से किराया लेने क्यों गई थी। इस पर उसने कहा कि जब उसका खाना-खर्चा बंद है तो वह क्या कर सकती है। इस पर श्रीकांत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर उसके नौकर दीपक को भी मारा। साथ ही उसके दोनों बच्चों के साथ भी मारपीट की है। इसी बीच श्रीकांत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायरिंग की। लेकिन गोली नहीं चल पाई। 

पुलिस को बताया गया है कि उनकी ननद ने बीच-बचाव किया। श्रीकांत उसे जल्द तलाक नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया है। पुलिस को बताया कि उसके सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पति के आने-जाने की पूरी घटना कैद है। इस बारे में थाना फेज टू के इंस्पेक्टर फरमूद अली का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.