कानपुर कांड: न्यूज़ चैनल के लाइव शो में सरेंडर करेगा विकास दुबे?, पुलिस ने नोएडा फ़िल्म सिटी को घेरा

कानपुर कांड: न्यूज़ चैनल के लाइव शो में सरेंडर करेगा विकास दुबे?, पुलिस ने नोएडा फ़िल्म सिटी को घेरा

कानपुर कांड: न्यूज़ चैनल के लाइव शो में सरेंडर करेगा विकास दुबे?, पुलिस ने नोएडा फ़िल्म सिटी को घेरा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे नोएडा फिल्म सिटी में किसी न्यूज़ चैनल के लाइव शो में सरेंडर करने की फिराक में है। गौतम बुध नगर पुलिस को यह इनपुट लखनऊ से उपलब्ध करवाया गया है। जिसके बाद गौतम बुध नगर पुलिस ने नोएडा सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर बनाकर रखे हुए हैं। दरअसल, विकास दुबे के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी है कि वह दिल्ली-एनसीआर में ही इधर से उधर घूम रहा है। दूसरी और यूपी एसटीएफ लगातार उसका पीछा कर रही है। 

पुलिस को दो आशंकाएं हैं। पहली आशंका यह है कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर की किसी अदालत में सरेंडर कर सकता है। दूसरा विकल्प किसी न्यूज़ चैनल के स्टूडियो में जाकर लाइव शो के दौरान सरेंडर करने का है। इन दोनों आशंकाओं से बचने के लिए गौतम बुध नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कारण बुधवार गौतम बुध नगर पुलिस दिनभर ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय पर तैनात रही। कोर्ट में प्रवेश करने वाले एक-एक आदमी की तलाशी ली गई। मास्क हटाकर लोगों के चेहरे देखे गए। दरअसल, पुलिस को आशंका थी कि कहीं विकास दुबे अदालत में सरेंडर ना कर दे।

विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम घोषित

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार हुआ विकास दुबे अब उत्तर प्रदेश का नंबर वन मोस्ट वांटेड है। बुधवार की सुबह विकास दुबे के सिर पर उत्तर प्रदेश सरकार 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इससे पहले विकास दुबे पर 50 हजार, फिर एक लाख रुपये और दो दिन पहले ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी की सिफारिश पर शासन ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है। मतलब अब विकास दुबे को जिंदा या मुर्दा लाकर देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी सरकार ने अभियुक्त विकास दुबे के खिलाफ ₹500000 का इनाम घोषित कर दिया है। विकास दुबे कानपुर में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसे तलाश कर रही है। विकास दुबे को गिरफ्तार करवाने वाले या उसे दंडित करवाने वाले को सरकार ₹500000 का पुरस्कार देगी।

भतीजे और करीबी के साथ एनकाउंटर, भतीजा मारा गया

बुधवार की सुबह यूपी एसटीएफ की विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे से मुठभेड़ हुई है। जिसमें अमर दुबे मारा गया है। दूसरी और कानपुर में पुलिस के साथ विकास दुबे के साथी के साथ मुठभेड़ हुई। उसे गोली लगी है। विकास दुबे के घायल साथी को हैलट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.