ग्रेटर नोएडा: महिला ने पुलिस से सुरक्षा मांगी, पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा: महिला ने पुलिस से सुरक्षा मांगी, पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा: महिला ने पुलिस से सुरक्षा मांगी, पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फ़ा-वन में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है आरोपी उसके घर के सामने अपने कुत्ते को शौच करा रहा था। जिसका उसने विरोध किया। महिला ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है। महिला ज्योति सिंह ने बीटा दो पुलिस को शिकायत दी है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने कुत्ते को लेकर महिला के घर के सामने पहुंचा और शौच करवाने लगा। जिसका महिला ने विरोध किया तो आरोपी गालियां देने लगा। जिसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी का फ़ोन आया और जान से मरवाने की धमकी देने लगी। जिसके बाद से महिला काफ़ी डरी हुई है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला को सुरक्षा का भरोसा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.