दिल्ली मेट्रो में पिस्तौल लेकर घुसी महिला और उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में पिस्तौल लेकर घुसी महिला और उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

दिल्ली मेट्रो में पिस्तौल लेकर घुसी महिला और उसका रिश्तेदार गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) सीआईएसएफ ने शुक्रवार को गुड़गांव में दिल्ली मेट्रो स्टेशन के अंदर पिस्तौल ले जाने के आरोप में 30 वर्षीय महिला और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला और उसका 23 वर्षीय रिश्तेदार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैं।

मिली जानकारु के मुताबिक उन्हें सीआईएसएफ कर्मियों ने शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे सिकंदरपुर स्टेशन में प्रवेश करते समय रोका। उन्होंने बताया कि महिला के बैग से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई और दोनों ने पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.