Greater Noida: विवाद हुआ तो पड़ोसी की मां को पीटा, जानिए पूरा मामला

Greater Noida: विवाद हुआ तो पड़ोसी की मां को पीटा, जानिए पूरा मामला

Greater Noida: विवाद हुआ तो पड़ोसी की मां को पीटा, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

रबूपुरा के फलैदा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपितो के खिलाफ केस दर्ज कर, महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, एरिया के फलैदा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार शाम को विवाद हो गया था। 

एक पक्ष के नरेंद्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष के 4 लोगों ने विवाद में उसकी मां सत्यवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में घायल महिला को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। शिकायत पर चार लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.