यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे पार्सल में बंद मिली महिला की लाश, देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़े

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे पार्सल में बंद मिली महिला की लाश, देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़े

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे पार्सल में बंद मिली महिला की लाश, देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़े

Tricity Today | Yamuna Expressway

हत्यारे ने लाश को पहले प्लास्टिक के बोरे में सील किया और उसके ऊपर टेप लपेटकर कंबल में बांध रखा थाgangaमहिला के शव को बोरे से निकाला गया तो पता चला कि उसका मुंह कुचलकर हत्या की गई है।gangaमहिला का रंग गेंहुआ है। हाथ और पैर की अंगुलियों में लाल रंग की नेल पॉलिस लगी हुई है।

एक महिला की हत्या करके शव यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे नाले में फेंक दिया गया। जिस तरह लाश को पैक किया गया था और यहां लाकर फेंका गया, वह सब देखकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गुरुवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को बोरे से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्यारों ने शव को पहले एक प्लास्टिक के बारे में पैक किया और उसके बाद कंबल में लपेट रखा था।

यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के किनारे गुरुवार को दनकौर पुलिस को गश्त के दौरान नाली में एक बोरा दिखाई दिया। आशंका होने पर पुलिस कर्मियों ने बोरे की जांच की। उसमें शव मिला। डीसीपी राजेश कुमार सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंचे। महिला के शव को बोरे से निकाला गया तो पता चला कि उसका मुंह कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि महिला की पहचान मिटाने के लिए उसके मुंह को कुचला गया है।

डीसपी ने बताया कि शव को देखने से अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला की करीब 4 दिन पहले हत्या की गई है। उसके बाद शव को इतमीनान से पैक करके यहां लाया गया है। दनकौर क्षेत्र में फेंका गया है। इस बारे में डीसीपी राजेश कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जिसकी पहचान करने में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव पार्सल की तरह पैक किया गया है। पहले शव को प्लास्टिक के बोरे में लपेटा है। जिसके बाद पूरे शव पर टेप लपेट रखी है। उसके बाद कंबल में बांधकर रखा था। हत्या करने के बाद बड़ी तसल्ली लाश को ठिकाने लगाया है।

दनकौर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव की पहचान की अपील की है। हालांकि, चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला का रंग गेंहुआ है। हाथ और पैर की अंगुलियों में लाल रंग की नेल पॉलिस लगी हुई है। महिला ने लाल रंग का सलावर पहन रखा है। पुलिस ने यूपी, दिल्ली और हरियाणा के थानों को सूचना भेजी है।

यह कोई पहला मामला नहीं है। हत्या करके ग्रेटर नोएडा में लाशें लाकर फेंकने का सिलसिला काफी लंबे समय से चला आ रहा है। खासतौर से नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे लाशों को ठिकाने लगाया जा रहा है। अधिकांश शवों की पहचान नहीं हो पाती है। इससे पूर्व में महिला और पुरुषों के अज्ञात शव शहर और देहात में भी पड़े मिले हैं। जिनमें से अधिकांश की पहचान भी नहीं हुई है। गुरुवार को मिली महिला की लाश के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं दूर से लाकर फेंका गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.