Noida: शाहबेरी मुद्दा उठा रहे कार्यकर्ता को महिला ने कॉल की, बच्चों सहित खुदकुशी की धमकी दी

Noida: शाहबेरी मुद्दा उठा रहे कार्यकर्ता को महिला ने कॉल की, बच्चों सहित खुदकुशी की धमकी दी

Noida: शाहबेरी मुद्दा उठा रहे कार्यकर्ता को महिला ने कॉल की, बच्चों सहित खुदकुशी की धमकी दी

Tricity Today | शाहबेरी मुद्दा उठा रहे कार्यकर्ता को महिला ने कॉल की

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी मिलना तो आम बात है, लेकिन पहली बार ऐसे मामले में किसी ने फोन करके सामाजिक कार्यकर्ता को बच्चों सहित आत्महत्या कर लेने की धमकी दी है। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी से जुड़ा है। शाहबेरी में हुए भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सचिन राघव को एक महिला ने शुक्रवार को कॉल की। महिला ने सचिन राघव को धमकी दी है कि अगर उसने शिकायत करनी बंद नहीं की तो वह अपने बच्चों के साथ खुदकुशी कर लेगी। सचिन राघव की ओर से इस बारे में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को जानकारी दी गई है।

शाहबेरी के खरीदारों की शिकायत पर संज्ञान में लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को यह खबर ट्राईसिटी टुडे ने प्रमुखता से प्रकाशित की है। इसके बाद एक महिला ने शिकायतकर्ता को कॉल करके खुदकुशी की धमकी दी है। महिला ने शिकायतकर्ता से कहा कि शिकायत करने के कारण उसका फ्लैट नहीं बिक पा रहा है। अगर उसने शिकायत करनी बंद नहीं की तो वह बच्चों समेत खुदकुशी कर लेगी। 

शिकायतकर्ता ने इस मामले की सूचना ट्विटर पर पुलिस अधिकारियों को दे दी है। शिकायतकर्ता ने ईडी को भी उनके पास मौजूद तमाम साक्ष्य गुरुवार की देर रात सौंप दिए हैं।
शाहबेरी निवासी सचिन राघव ने बताया कि शाहबेरी में एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है। यह लोग नहीं चाहते कि खरीदारों से हुई धोखाधड़ी की शिकायत की जाएं। ऐसे में वह उन्हें साजिश रचकर फंसाना चाहते हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक महिला ने कॉल की। जबकि, ट्रृ कॉलर पर पुरुष का नाम आ रहा था। महिला ने शाहबेरी की शिकायत करने पर खुदकुशी की धमकी दी और कहा कि वह पुलिस के सामने बैठी है। वह खुदकुशी का जिम्मेदार सचिन को ठहराएगी।

पुलिस ने कहा- खुदकुशी की धमकी देना अपराध

इस बारे में बिसरख पुलिस का कहना है कि शिकायत लेकर कोई महिला थाने नहीं आई है। खुदकुशी करने की धमकी देना भी अपराध है। सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक महिला उनके फ्लैट पर पहुंची थी और उसने कहा था कि वह उस बिल्डर की पत्नी है, जिसके खिलाफ उन्होंने केस दर्ज कराया है। उस महिला ने अपने पति पर कई गम्भीर आरोप लगाए और परेशान करने का भी आरोप लगाया। सचिन से मदद की मांग की थी। सचिन ने किसी साजिश की आशंका से मामले की सूचना व्हाट्सएप पर पुलिस को दी थी। अब महिला की खुदकुशी की धमकी की कॉल आने पर सचिन ने फिर ‌नोएडा पुलिस को‌ ट्विट कर जानकारी दी है। सचिन राघव ने बताया कि शाहबेरी प्रकरण की जांच ईडी ने शुरू कर दी है। गुरुवार देर रात उन्होंने शाहबेरी प्रकरण से संबंधित सभी दस्तावेज ईडी को सुपुर्द कर दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.