NOIDA: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

NOIDA: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

NOIDA: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के चोटपुर गांव में रहने वाले एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति उसे एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोटपुर गांव में जगदीश अपनी पत्नी सोनम के साथ रहता हैं। पुलिस ने बताया की शुक्रवार की सुबह जगबीर की पत्नी सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति जगबीर जब तुरंत नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.