गुड़गांव में महिला कोरोना वायरस संक्रमित हुई, हरियाणा में पहला मामला सामने आया

गुड़गांव में महिला कोरोना वायरस संक्रमित हुई, हरियाणा में पहला मामला सामने आया

गुड़गांव में महिला कोरोना वायरस संक्रमित हुई, हरियाणा में पहला मामला सामने आया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गुड़गांव की एक कंपनी की महिला कर्मचारी को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला ने हाल ही में मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। यह हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गुड़गांव शहर की एक 29 वर्षीय महिला के नमूनों की मंगलवार को रिपोर्ट आई है। उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। महिला गुड़गांव स्थित एक कंपनी की कर्मचारी है और हाल ही में मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरजभान कंबोज ने कहा, "हरियाणा में कोरोना वायरस का यह पहला सकारात्मक मामला है।" उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कंबोज ने कहा कि विदेश से लौटने के बाद उसके नमूने पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए थे, जिससे उसे COVID-19 (कोरोना वायरस रोग) के सकारात्मक होने की पुष्टि हुई।

हरियाणा में अब तक 66 व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। इनमें से एक सकारात्मक और 54 व्यक्तियों की रिपोर्ट नकारात्मक है। बाकी मामलों में रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कोरोना वायरस-हिट देशों से यात्रा करके वापस लौटे 2,992 यात्रियों में से 2,957 को उनके घरों में आइसोलेट करके रखा गया है। राज्य सरकार ने पहले ही सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया था। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक सिनेमा हॉल, जिम, क्लब, नाइट क्लब और सभी स्कूलों को बंद करने का भी आदेश दिया है।

(हम संक्रमित लोगों के नाम और पते उनकी निजता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि पैनिक नहीं हों और धैर्य के साथ रहें। अपना और अपने परिवार का बचाव ही आपका सबसे बड़ा योगदान है। tricitytoday.com)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.