नोएडा BREAKING: महिला ने 19वीं मंजिल से कूदकर जान दी

नोएडा BREAKING: महिला ने 19वीं मंजिल से कूदकर जान दी

नोएडा BREAKING: महिला ने 19वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गुरुवार की सुबह शहर की सेवन एक्स सोसाइटीज से बहुत ही खौफनाक और दुखद घटना सामने आई है। सेक्टर-78 की हाउसिंग सोसाइटी में 19वीं मंजिल से एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 6:15 बजे हुआ है। महिला यहां आपने दामाद और बेटी के साथ रह रही थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में सेक्टर-78 की महागुण मॉडर्ने हाउसिंग सोसाइटी में गुरुवार की सुबह करीब 6:15 बजे एक महिला ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बताया कि रजनी अग्रवाल पत्नी अशोक अग्रवाल मूल रूप से जी ब्लाक किदवई नगर कानपुर की रहने वाली थीं। वह यहां सेक्टर-78 में महागुन मार्डन हाउसिंग सोसायटी में अपने दामाद और बेटी के घर आई हुई थीं।

पुलिस ने बताया कि रजनी अग्रवाल के दामाद और बेटी सोसाइटी के शियाना टावर में रहते हैं। गुरुवार की सुबह के समय टावर की 19वीं मंजिल से रजनी ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। सोसाइटी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची। महिला के शव की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रजनी अग्रवाल के दामाद और बेटी से बातचीत की गई है। अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। बेटी और दामाद भी अभी कोई जानकारी देने में अक्षम हैं। रजनी अग्रवाल के परिवार को कानपुर में घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। बड़ी बात यह है कि रजनी की बेटी की शादी हाल ही में हुई थी।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी के लॉकडाउन में गौतमबुद्ध नगर के अब तक 116 लोगों ने आत्महत्या की हैं। दूसरी ओर महामारी के कारण जिले में महज 41 लोगों की मौत हुई हैं। पुलिस, मनोचिकित्सक और डॉक्टर लोगों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति से काफी चिंतित हैं। डॉक्टरों का मानना है कि जितनी मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं हुई हैं, उससे कई गुना ज्यादा लोग इस संक्रमण के दुष्प्रभावों के कारण मारे जा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.