BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला ने बेटे संग 17वें फ्लोर से छलांग लगाई, दोनों की मौत

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला ने बेटे संग 17वें फ्लोर से छलांग लगाई, दोनों की मौत

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला ने बेटे संग 17वें फ्लोर से छलांग लगाई, दोनों की मौत

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला ने बच्चे के साथ 17वें फ्लोर से छलांग लगाई, दोनों की मौत

शनिवार की सुबह दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन-चार साल के बेटे के साथ सोसायटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरी सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 हाउसिंग सोसायटी के टॉवर बी-2 टावर में रहने वाली महिला ने 17वें फ्लोर से अपने मासूम बेटा के साथ छलांग लगा दी। बेटे की उम्र तीन या चार साल बताई जा रही है। महिला ने बेटे के साथ टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सोसायटी के सिक्योरिटी स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने महिला और बेटा के शव को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते पति घर छोड़कर चला गया। दूसरी ओर महिला ने बेटा के साथ फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली है। महिला का पति अभी सोसाइटी में नहीं है। उसे तलाश किया जा रहा है। दूसरी ओर परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी ही पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.