CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tricity Today | CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं

पुरानी दिल्ली के लाल कुआं पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी मांहिलाओं ने कहा कि वो यहां से तब तक नहीं हटेंगी जब तक केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को वापस नहीं ले लेती। ट्रैफिक जाम के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि यहां का ट्रैफिक सुचारू रूप से जारी रहेगा। हमारे धरना देने से किसी को कोई परेशानी या किसी के काम में बाधा नहीं आएगी। इसका ख्याल रखा जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि, हमदर्द दवाखाना के अधिकारियों से बातचीत हो गई है। उन्हें अधिकारियों से गेट को छोड़कर यहां धरने पर बैठने की इजाजत मिल गई हैं। महिलाओं ने दिल्ली पुलिस के जरिए सुबह धरने को खत्म करने के प्रयास की निंदा की और कहा कि पुलिस हमारे साथ अच्छा सलूक नहीं कर रही है। जबकि हम यहां शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.