यमुना एक्सप्रेस-वे पर टहल रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टहल रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टहल रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नही हो सकी है। पुलिस अनुसार मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

 मंगलवार की देर शाम एक महिला यमुना एक्सप्रेसवे पर टहल रही थी। जब महिला सड़क पार करने लगी तभी एक अज्ञात वाहन ने महिला में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.