महिलाओं ने मनाई ऑनलाइन हरतालिका तीज, ऑनलाइन व्रत कथा सुनाई

महिलाओं ने मनाई ऑनलाइन हरतालिका तीज, ऑनलाइन व्रत कथा सुनाई

महिलाओं ने मनाई ऑनलाइन हरतालिका तीज, ऑनलाइन व्रत कथा सुनाई

Tricity Today | महिलाओं ने मनाई ऑनलाइन हरतालिका तीज

शहर भर में महिलाओं ने निर्जला व्रत रख पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज धूमधाम से मनाया। इस साल महिलाएं एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पर्व को नहीं मना पाई, लेकिन सभी ने घरों में रहकर ही व्रत कथा सुनी है। ज्यादातर घरों में इस साल पंडित जी ने ऑनलाइन व्रत कथा सुनाई है। 

भादों मास में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओंं ने पावन पर्व हरतालिका तीज मनाया। इस शुभ अवसर पर पगडंंडिया संस्थान के तत्वावधान में ऑनलाइन तीज क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें शामिल महिलाओं ने धार्मिक गीत, कैटवॉक, नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की।

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शुक्ला एवं विजया सोढानी ने किया। दोनों ने नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रस्तुति के आधार पर विनर का भी चुनाव किया गया। ऑनलाइन तीज क्वीन कॉन्टेस्ट में रिया, पूनम मिश्रा एवं वैशाली ने बाजी मारी। परफेक्ट पर्सनालिटी दिशा सोलह श्रृंगार, सुन्दरी सरोज मिश्रा, मेहंदी डिजाइन में मीनू शुक्ला एवं चांदनी शुक्ला विजेता रही। तीज सुंदरी अंकिता  तिवारी आदि की परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जज की भूमिका में पगडंडियां की अध्यक्ष शालू पांडे, ,एक्टिव ग्रीन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निधि विश्वकर्मा, स्वाति श्रीवास्तव एवं रिचार्ज चतुर्वेदी ने निभाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.