BIG BREAKING: गौर सिटी में महिला कोरोना पॉजिटिव मिलीं, कैंसर से पीड़ित भी हैं

BIG BREAKING: गौर सिटी में महिला कोरोना पॉजिटिव मिलीं, कैंसर से पीड़ित भी हैं

BIG BREAKING: गौर सिटी में महिला कोरोना पॉजिटिव मिलीं, कैंसर से पीड़ित भी हैं

Tricity Today | Greater Noida West

गौर सिटी में रहने वाली महिला कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला दिल्ली के लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में भर्ती हैं। महिला कैंसर से पीड़ित हैं और कैंसर के उपचार के लिए ही उन्हें दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया है। गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी कंटेनमेंट एक्टिविटी के दौरान मिली है। जिसके बाद महिला के परिवार को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

गौर सिटी-2 के गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू टू में एक कोरोना मामले की पुष्टि हुई है। यहां एक वृद्ध महिला की रिपोर्ट सकारात्मक आई है। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महिला कैंसर पीड़ित हैं। वृद्धा के पति की ओर से यह जानकारी हाउसिंग सोसायटी को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उनके पति और बेटी की ग्रेटर नोएडा के GIMS में रखा गया है।

इन दोनों को फिलहाल क्वॉरेंटाइन किया गया है और इनका कोरोना वायरस सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेज दिया गया है। जिसका परिणाम शुक्रवार की शाम तक अथवा शनिवार को आने की उम्मीद है। स्वास्थ विभाग ने बताया कि गौर सिटी में चल रहे कंटेनमेंट ड्राइव के दौरान स्वास्थ्य टीम को इस मामले के बारे में जानकारी मिली थी। महिला अपने बेटे के साथ LNJP Hospital दिल्ली में हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.