ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिलाओं ने की WOW की शानदार शुरुआत, जानिए क्या है

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिलाओं ने की WOW की शानदार शुरुआत, जानिए क्या है

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिलाओं ने की WOW की शानदार शुरुआत, जानिए क्या है

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिलाओं ने की WOW की शानदार शुरुआत

आज महात्मा गांधी की जयंती पर गौर सिटी की महिलाओं ने एक शानदार शुरुवात की है। गौर सिटी की महिलाओं ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिल राइड करके ग्रेटर नोएडा एक संगठन की स्थापना की है। महिलाओं ने इस संगठन का नाम वूमेन ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट "WOW" रखा है।

टीम की सदस्य विजयेता ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती पर सुबह 6 बजे वूमेन ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW ग्रुप की महिलाओं ने GC 4 प्लाजा से साइकिलिंग शुरू करके चार मूर्ति-एक मूर्ति-चेरी काउंटी-वापस चार मूर्ति- गौड़ सिटी 2-गुरुद्वारा गौड़ सिटी-क्रॉसिंग पार्क-वापस गौड़ सिटी 2 से होते हुए प्लाजा गौड़ सिटी 2 में समाप्त की है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की महिलाओं ने साइकिलिंग के बाद "पीयर टू पीयर हेल्प" के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले श्रमिको और गरीबों को मास्क, साबुन, बिस्किट्स का वितरण किया है। इस दौरान महिलाओं ने श्रमिको और गरीबों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और इस वायरस से बचने के उपाय बताए है। 

वूमेंस ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की तरफ से नेहा, वैजयंती, शिवानी, वर्षा और सोनिया ने प्रमुख रूप से भाग लिया है। इस मौके पर "पियर टू पीयर हेल्प" की तरफ से आरएस उप्पल, विवेक रमन, जेपी सिंह, कंचन, अजय और आशुतोष आदि लोग मौजूद रहे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.