महरौली निर्माण कार्य का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस से घसीटा

महरौली निर्माण कार्य का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस से घसीटा

महरौली निर्माण कार्य का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस से घसीटा

Tricity Today | महरौली निर्माण कार्य का विरोध

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का एनएचएआई द्वारा जबरन महरौली गांव के सामने निर्माण शुरू करने के विरोध में किसानों और ग्रामीण महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भारी संख्या में महिला और पुरूष पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जबरन निर्माण कार्य शुरू करा दिया। महिलाओं के विरोध के चलते महिला दारोगा और पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को जबरन धक्का देते हुए उन्हें पकड़ कर घसीट लिया। 

महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों ने अभ्रदता करते हुए उन्हें हटाया। महिलाओं के साथ अभ्रदता करने पर पुलिस के विरोध में किसान एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। एनएचएआई ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में लाइन खींच दी गई। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, अनुज चौधरी, अमित चौधरी, विजयपाल चौधरी आदि दर्जनों किसानों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य शुरू करने पहुंची एनएचएआई टीम का महरौली के किसानों ने विरोध किया। मशीनों के सामने खड़े होकर किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाती है तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। विरोध में नारेबाजी होती देख एनएचएआई टीम को वापस लौटना पड़ा। 

उधर, किसानों ने कहा कि सारे मामले पर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। प्रशासन में बैठक होती है तो किसानों को आश्वासन दिया जाता है कि जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक निर्माण नहीं शुरू होगा। किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष मामला उठाया। 

कांग्रेस नेता एवं किसान अनुज चौधरी ने कहा कि बुधवार देर रात और शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जैसे ही किसानों को पता चला तो एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। किसानों की संख्या अधिक देखकर उन्होंने निर्माण कार्य रोक लिया। जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने इसके लिए कमेटी गठित की है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई हैं। वहीं, महरौली गांव के किसान विजयपाल चौधरी की 2063 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया। इसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई हैं। मगर हाइवे पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन और एनएचएआई अपने वादे से मुकर रही है। 

यूपी गेट से डासना के बीच करीब 19 किलोमीटर के 16 लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इसके लिए दोनों तरह सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी चरण में पडऩे वाले महरौली गांव के किसानों का कहना है कि उनका यहां पर दो जगह निर्धारित जमीन से ज्यादा एनएचएआई ने कब्जा ली है। जबकि एनएचएआई की तर्क है कि वर्ष-2016 में जितनी सड़क पीडब्ल्यूडी ने हैंडओवर की थी। उस पर कब्जा लिया गया है। बीते दिनों विवाद इतना बढ़ गया कि किसानों को पुलिस कवि नगर थाने ले आए। इसके बाद प्रशासन ने तहसील, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम गठित की,इसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं दी गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.