नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो के स्टेशनों पर महिलाओं को फ्री सेनेटरी नेपकिन मिलेंगे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो के स्टेशनों पर महिलाओं को फ्री सेनेटरी नेपकिन मिलेंगे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो के स्टेशनों पर महिलाओं को फ्री सेनेटरी नेपकिन मिलेंगे

Tricity Today | Noida Metro

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के दो स्टेशनों पर महिलाओं पर फ्री सेनेटरी नेपकिन दिए जाएंगे। इस सुविधा का लाभ मेट्रो में यात्रा करने वाली महिलाएं उठा सकेंगी। मसलन, इन मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए फीडिंग रूम, मेकअप रूम, चेंजिंग रूम, सेनेटरी नैपकिन, डायपर चेंजिंग रूम समेत कई और सुविधाएं दी जाएंगी।

इसके अलावा इन दोनों स्टेशनों को केवल महिलाएं संभालेंगी। यहां स्टेशन मास्टर से लेकर सिक्योरिटी इंचार्ज तक और इंजीनियर से लेकर टिकट खिड़की तक केवल महिला कर्मी नजर आएंगी। इतना ही नहीं इन दोनों स्टेशनों पर महिला यात्रियों को खास सुविधाएं दी जाएंगी। दोनों मेट्रो स्टेशन का रंग-रूप बदला जा रहा है।

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक्वा लाइन मेट्रो के दो स्टेशनों को पिंक स्टेशन घोषित करेगा। एक्वा लाइन के दो मेट्रो स्टेशन नोएडा में सेक्टर-76 और ग्रेटर नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन महिलाओं को समर्पित किए जाएंगे। इन दोनों मेट्रो स्टेशनों की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में होगी।

इन दोनों पिंक मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। दोनों स्टेशनों का रंग भी बदलकर पिंक कर दिया जाएगा। इसकी वजह से मेट्रो स्टेशनों की दूर से ही पहचान की जा सकेगी। पिंक मेट्रो स्टेशन खासतौर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे। इन मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए फीडिंग रूम, मेकअप रूम, चेंजिंग रूम, सेनेटरी नैपकिन, डायपर चेंजिंग रूम समेत कई और सुविधाएं दी जाएंगी।

इसके अलावा एक्वा मेट्रो रूट के सभी 21 स्टेशनों पर सेनेटरी नैपकिन फ्री मिलेंगे। पिंक मेट्रो स्टेशन में महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या ज्यादा होगी। मेट्रो स्टेशन में खासतौर पर एक रूम बनाया गया है, जिसमें महिलाएं आराम से बैठकर बच्चों को स्तनपान भी करवा सकेंगी। भागदौड़ भरे सफर में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को अव्छी सहूलियत मिलेंगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ऋतु माहेश्वरी दोनों स्टेशनों का 8 मार्च को लोकार्पण करेंगी और इन्हें महिलाओं को समर्पित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.