यमुना एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड चल रही डबल डेकर बस ने बोलेरो में टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड चल रही डबल डेकर बस ने बोलेरो में टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड चल रही डबल डेकर बस ने बोलेरो में टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। जेवर कोतवाली क्षेत्र में रॉन्ग साइड चल रही एक डबल डेकर बस ने बोलेरो पिकप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सुबह हुए एक अन्य हादसे में कार यूपी रोडवेज बस में पीछे से घुस गई थी। उस हादसे में भी 4 लोगों की मौत हो गई थी। पांचवे कार सवार की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इस तरह शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दो हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है।

जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के 03:15 बजे आगरा से नोएडा आने वाली लेन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 32.700 किलोमीटर पर बोलेरो पिकअप में रॉन्ग साइड आ रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो पिकअप गाडी में बैठे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। थाना जेवर पुलिस ने मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । 

जेवर पुलिस ने बताया कि पप्पू पुत्र राजदेव प्रसाद (उम्र 32 वर्ष) की मौत हुई है। पप्पू पचलक थाना खिजर बिहार के गया जिले के निवासी थे। मरने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम धनंजय कुमार पुत्र रनविजय शर्मा है। उसकी उम्र 50 वर्ष थी। वह इंडियन आर्मी में कमांडिंग ऑफिसर थे। वह भी बिहार में गया शहर के रहने वाले थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.