BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग, हादसे के वक्त 110 यात्री सवार थे

BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग, हादसे के वक्त 110 यात्री सवार थे

BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग, हादसे के वक्त 110 यात्री सवार थे

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस में लगी आग

यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात जीरो प्वांइट से 27 किलोमीटर दूर एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 110 यात्री सवार थे। बस में आग लगती देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे यात्रियों ने बस से कूदकर और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसें में 5 यात्री मामूली रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे का बचाव-राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को पुलिस ने एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

पुलिस ने बताया कि दर्जनों यात्रियों का बस में रखा सामान भी आग से जल गया है। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक कर रखा गया। सूचना पाकर मौेके पर पहुंची फायर बिग्रेड़ ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हाइवे के सुरक्षाकर्मीयों ने क्रेन की मदद से बस को हाइवे से हटाया है। तब जाकर हाइवे पर वाहनों का संचालन शुरू हो सका। 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात एक निजि ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस हरियाणा के कुरूक्षेत्र से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते पूर्णिया (बिहार) के लिए जा रही थी। बस में करीब 110 यात्री सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर ज़ीरो प्वाइंट से 27 किलोमीटर की दूरी पर रबूपुरा एरिया के नगला हुकुम सिंह गांव के समीप अचानक बस में आग लग गई। आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही की हादसे में कोई यात्री गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है। हांलाकि, घटना में 5 यात्री मामलूी रूप से झुलस गए। जिन्हें एरिया के निजि अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। रबूपुरा कोतवाली के प्रभारी निरिक्षक दिनेश यादव ने बताया की घटना की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हांलाकि, पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाही कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.