यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल

Tricity Today | छतिग्रस्त कार

यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकरडिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

रबूपुरा कोतवाली पुलिस के मुताबिक दादरी की विद्युत नगर कॉलोनी में रहने वाले अंकित प्रकाश मिश्रा और सुजीत पाल होंडा अमेज कार में सवार होकर आगरा की तरफ जा रहे थे। गुरुवार की सुबह इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ये हादसा रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। हादसे के दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई वही कार में सवार दोनों लोग घायल हुए हैं। 

घटना की सूचना पर रबूपुरा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.