Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक का टायर फटा, हालत गंभीर

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक का टायर फटा, हालत गंभीर

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक का टायर फटा, हालत गंभीर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक का टायर फट गया था। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को जेवर के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के इगलास के रहने वाले हरवीर और संदीप शुक्रवार की रात बाइक पर सवार होकर नोएडा से अलीगढ़ जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में भाईपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक का टायर फट गया था। टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, हादसे में हरवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक्सप्रेसवे और सुरक्षाकर्मी ने दोनों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.