ग्रेटर नोएडा के यश वायुसेना में फ्लाइट ऑफिसर बने

ग्रेटर नोएडा के यश वायुसेना में फ्लाइट ऑफिसर बने

ग्रेटर नोएडा के यश वायुसेना में फ्लाइट ऑफिसर बने

Tricity Today | यश वायुसेना में फ्लाइट ऑफिसर बने

शनिवार को भारतीय वायु सेना में 123 फ्लाइट अफसर की भर्ती हुई है। जिसमें से एक ग्रेटर नोएडा का युवक भी फ्लाइट अफसर के पद पर तैनात हुआ है। जिससे परिवार ही नहीं शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

ग्रेटर नोएडा में बीटा-1 के सी ब्लॉक में रहने वाले राजेश ने बताया कि उनका बेेटा यश आज 24 साल की उम्र मेें भारतीय वायुसेना में फ्लाइट अफसर बना है। यह हम लोगों और ग्रेटर नोएडा शहर के लोगों के लिए काफी गर्व की बात है। राजेश ने बताया कि उनके बेटे यश ने प्राम्भिक पढ़ाई ग्रेटर नोएडा के समरविले स्कूल में की थी। उसके बाद उन्हें दिल्ली के कॉलेज से बीटेक की पढाई की है। बीटेक के बाद उन्होंने दिल्ली के ही एक विश्विधालय में एमबीए में एडमिशन लिया था। लेकिन यश का एमबीए में मन नही लगा। यश ने पढ़ाई के साथ ही 2018 से भारतीय वायु सेना में जाने की तैयारी शुरू कर दी। आज वह फ्लाइट अफसर के पद पर तैनात हुए हैं।

यश के दादा एसएस यादव चीफ इंजीनियर थे। एसएस यादव उस समय ग्रेटर नोएडा में आ गए थे, जब ग्रेटर नोएडा की स्थापना हुई थी। यश के परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। यश की बहन ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में है। यश के पिताजी कन्सट्रक्शन का काम करते हैं। उनकी माताजी पहले टीचर थीं। लेकिन बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। यश का परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.