यमुना प्राधिकरण होली पर ढाई लाख लोगों को देगा बड़ा तोहफा, जानिए क्या है

यमुना प्राधिकरण होली पर ढाई लाख लोगों को देगा बड़ा तोहफा, जानिए क्या है

यमुना प्राधिकरण होली पर ढाई लाख लोगों को देगा बड़ा तोहफा, जानिए क्या है

Tricity Today | Yamuna Authority

यमुना प्राधिकरण निम्न आय (ईडब्ल्यूएस) वर्ग वाले लोगों के लिए फ्लैट की योजना होली पर लाएगा। यह योजना यहां लगने वाली औद्योगिक इकाइयों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है। इस क्षेत्र में दो से ढाई लाख लोगों को 2-3 साल में रोजगार मिलेगा। इन लोगों के लिए आवास की जरूरत होगी। प्राधिकरण इस योजना में 7 हजार फ्लैट होंगे। इसकी कास्टिंग पर काम शुरू हो गया है।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अगले 2-3 सालों में दो से ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां पर औद्योगिक इकाइयां शुरू हो जाएंगी। यहां तीन अपैरल पार्क, एमएसएमई कलस्टर, हैंडीक्राफ्ट कलस्टर भी बनना है। ऐसे में इन लोगों के रहने के लिए आवास की जरूरत होगी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए प्राधिकरण ने निम्न आय वर्ग के लिए फ्लैट की योजना लाएगा। इसकी कास्टिंग का काम शुरू हो गया है। यह योजना करीब 20 हजार हेक्टेयर में आएगी। इसमें एक 15 और दूसरा 5 हजार हेक्टेयर का भूखंड है। 

प्राधिकरण यह योजना सेक्टर-18 में लेकर आएगा। ये फ्लैट चार मंजिला होंगे। 29 मीटर के इन फ्लैटों में प्राधिकरण सब्सिडी भी देगा। इन फ्लैटों की लोकेशन 120 मीटर सड़क के किनारे होगी। प्राधिकरण ने इन फ़्लैटों की कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। बहुत संभव है कि यह योजना होली के आसपास आ जाए। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यहां लगने वाली औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों के लिए आवास की योजना लाई जाएगी। पहले चरण में 7 हजार फ्लैट होंगे। निम्न आय वर्ग के लिए आने वाली इस योजना में 4 मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। होली तक इस योजना को लांच कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.