पाकिस्तान में गोल्ड मेडल जीतने वाले ग्रेनो वेस्ट के सतेंद्र सिंह को योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

पाकिस्तान में गोल्ड मेडल जीतने वाले ग्रेनो वेस्ट के सतेंद्र सिंह को योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

पाकिस्तान में गोल्ड मेडल जीतने वाले ग्रेनो वेस्ट के सतेंद्र सिंह को योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

Tricity Today | सतेंद्र सिंह को योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

मूल रूप से हापुड़ जिले के रहने वाले और आजकल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी सतेंद्र सिंह को शुक्रवार की सुबह यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग ने लक्ष्मण अवॉर्ड से नवाजा है। सतेंद्र सिंह को यह सम्मान उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों में खुशी का माहौल है। बड़ी बात यह है कि सतेंद्र सिंह ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तान में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

सतेंद्र सिंह एक अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। वह उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय खेलों में और देश के तमाम अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल वह निशानेबाजी के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी ला रेसिडेंशिया में उनके पड़ोसी सुमिल जलोटा ने कहा, सतेंद्र सिंह का पड़ोसी होना ही बड़े सम्मान की बात है। सतेंद्र अपनी बेटी अंशिका सतेंद्र को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। अंशिका ने हाल ही में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सतेंद्र सिंह ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 25 से अधिक स्वर्ण, 15 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं। हापुड़ जिले के एक छोटे से गांव खुड़लिया में 3 मई 1974 को सतेंद्र सिंह का जन्म हुआ था। वर्ष 2002 में हैदराबाद और 2015 के केरल राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। सतेंद्र सिंह ने वर्ष 1997 में दिल्ली में हुई दूसरी साउथ एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा में भाग लिया था। इस स्पर्धा में यूपी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 1997 में मलेशिया में आयोजित दूसरी राष्ट्र मंडल शूटिंग चैंपियनशिप में भी यूपी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

वर्ष 1998 में बैंकॉक में आयोजित किए गए 13वें एशियाई खेलों में भाग लिया। वर्ष 2003 के एफ्रो-एशियन गेम्स में भाग लिया। वर्ष 2005 में बैंकॉक में हुई पहली एशियन एयरगन चैंपियनशिप में रजत पदक, वर्ष 2008 में पाकिस्तान में हुई चौथी साउथ एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

सतेंद्र सिंह ने यूपी की शूटिंग के विकास और सुधार में बहुत योगदान
सतेंद्र सिंह अब ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में युवाओं को शूटिंग के प्रति प्रेरित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वह शूटिंग एकेडमी शुरू करना चाहते हैं। इससे पहले सतेंद्र सिंह को भारत सरकार अर्जुन पुरस्कार दे चुकी है। उन्हें शौर्यश्री सम्मान, यूपी सरकार का खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है। 9 अंतर्राष्ट्रीय पदक और 127 राष्ट्रीय पदक सतेंद्र सिंह के शानदार करियर को बयां करने के लिए काफी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.