मायानगरी में योगी: यमुना फिल्म सिटी के लिए आज शाम अक्षय कुमार से करेंगे मुलाकात, कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होगा ऐतिहासिक काम

मायानगरी में योगी: यमुना फिल्म सिटी के लिए आज शाम अक्षय कुमार से करेंगे मुलाकात, कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होगा ऐतिहासिक काम

मायानगरी में योगी: यमुना फिल्म सिटी के लिए आज शाम अक्षय कुमार से करेंगे मुलाकात, कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होगा ऐतिहासिक काम

Tricity Today | Yogi Adityanath and Akshay Kumar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) राज्य में निवेश लाने और ग्रेटर नोएडा की यमुना फिल्म सिटी (Greater Noida Film City) का न्यौता देने के लिए मुंबई जा रहे हैं। वह बॉलीवुड कलाकारों और निवेशकों के संग चर्चा के लिए मंगलवार (आज) की शाम मुंबई रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले मुंबई के एक निजी होटल में फिल्म स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar Actor) से मुलाकात करेंगे।

कल यानि बुधवार को मुख्यमंत्री मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stocj Exchange) में लखनऊ नगर निगम के बांड को औपचारिक रूप से लांच करेंगे। साथ ही औद्योगिक घरानों से उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। सरकार की इस पहल से उत्तर प्रदेश के बड़े और महत्वपूर्ण शहरों के विकास, सौंदर्यीकरण और सफाई के खर्च के लिए निकाय जहां आसानी से वित्तीय संसाधन जुटाने में सक्षम होंगे, वहीं वित्तीय अनुशासन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की ओर से बीएसई में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) का बांड लांच करने के साथ ही नगर विकास विभाग में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो जाएगी। जिस तरह लखनऊ नगर निगम के बांड को रेटिंग मिली है, उसको देखते हुए गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और आगरा नगर निगमों के भी बांड जारी किए जाएंगे। आगामी तीन महीने में गाजियाबाद नगर निगम का बांड जारी कर दिया जाएगा। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देश के जाने-माने उद्यमियों से मुंबई में चर्चा भी होगी।

सीएम योगी बॉन्ड लांच करने मुंबई जाएंगे। एक और दो दिसम्बर को  सीएम योगी का दो दिवसीय मुम्बई दौरा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपए के म्युनिसिपल बांड की लिस्टिंग के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे। आगामी 2 दिसंबर को वहां बांड लांच करने के लिए मुंबई जाएंगे। वह बेल सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। उनके साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम ने बांड को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ के कुल अंक के साथ लांच किया है। यह 225 फ़ीसदी (450 करोड़) से अधिक सब्सक्राइब हुआ है। 10 साल की अवधि के बांड के लिए 8.5 फ़ीसदी के उछाल के साथ एक बहुत ही आकर्षक दर पर बंद हुआ है। यह एक रिकॉर्ड है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.