BIG BREAKING: योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया, ये सुविधाएं मिलेंगी

BIG BREAKING: योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया, ये सुविधाएं मिलेंगी

BIG BREAKING: योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया, ये सुविधाएं मिलेंगी

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल के नए परिसर में कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया है। 250 बिस्तरों के अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस अस्पताल का विकास टाटा फाउंडेशन की मदद से किया गया है। आगे चलकर इसे विस्तारित किया जाएगा और इसकी क्षमता 400 बेड तक बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर शुक्रवार की शाम 6:00 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंच थे। अब शनिवार की सुबह नोएडा सेक्टर-39 में कोविड-19 ताल का उद्घाटन किया है। यह अस्पताल राज्य का सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल है।

इस अस्पताल में यह सुविधाएं मिलेंगी

गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार चौहान ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण ने 344 करोड रुपए की लागत से नए जिला अस्पताल का निर्माण करवाया है। इस अस्पताल में अभी 250 बेड की सेवाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पित कर दी हैं। इस अस्पताल में तीन आईसीयू हैं। तीनों आईसीयू में 17 बेड उपलब्ध हैं। अभी पूरे अस्पताल में 250 बिस्तर पर उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। जल्दी ही इसका विस्तार किया जाएगा और 400 बिस्तर जन सामान्य को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 10 वेंटिलेटर हैं। दो मोबाइल वेंटिलेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। यह उत्तर प्रदेश में सबसे अत्याधुनिक जिला अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल के विकास में टाटा फाउंडेशन ने सहयोग किया है। लोकार्पण कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.