योगी आदित्यनाथ को पसंद आई यमुना प्राधिकरण की अल्ट्रा पीआरटी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को होगा ये फायदा

योगी आदित्यनाथ को पसंद आई यमुना प्राधिकरण की अल्ट्रा पीआरटी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को होगा ये फायदा

योगी आदित्यनाथ को पसंद आई यमुना प्राधिकरण की अल्ट्रा पीआरटी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को होगा ये फायदा

Tricity Today | Chief Minister Yogi Adityanath

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) की दिल्ली से जेवर के बीच Ultra PRT चलाने की योजना Chief Minister Yogi Adityanath को भी पसंद आ गई है। मेट्रो से आधी लागत, कम समय में यात्रा पूरी होना जैसी खूबियों के चलते यह विकल्प बेहतर माना जा रहा है। अब जल्द ही इसका प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किया जाएगा। इसके बाद इस परियोजना पर आगे बढ़ा जाएगा।

Noida International Airport जेवर और दिल्ली के बीच दूरी कम करने के लिए यमुना प्राधिकरण मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर काम कर रहा है। ताकि दिल्ली से कम से कम समय में यात्री जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकें। इसके लिए यमुना प्राधिकरण दिल्ली से जेवर के बीच अल्ट्रा पर्सनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम (पीआरटी) परियोजना का विकल्प चुना है। इसे जेवर से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक ले जाना होगा। वहां से इसे रेपिड रेल से जोड़ा जाएगा। इससे कम समय में यात्रा हो सकेगी।

खास बात यह है कि इसकी लागत मेट्रो से आधी है। यह 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती है। एक पीआरटी में 8 से 10 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। यमुना प्राधिकरण इसी फिजिबिल्टी रिपोर्ट डीएमआरसी से तैयार करा रहा है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री को यह परियोजना पसंद आ गई है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इसका प्रेजेंटेशन किया जाएगा। अल्ट्रा पीआरटी सेवा परियोजना के बारे में मुख्यमंत्री और शासन के अधिकारियों को बताया जाएगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण में तैयारी चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.