मायानगरी में योगी: ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार से मुलाकात की

मायानगरी में योगी: ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार से मुलाकात की

मायानगरी में योगी: ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार से मुलाकात की

Twitter | Yogi Adityanath & Akshay Kumar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) मुंबई पहुंच गए हैं। रात करीब नौ बजे योगी ने ग्रेटर नोएडा में यमुना सिटी को लेकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुलाकात की। दोनों ने करीब एक घंटे तक बातचीत की है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने होने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा, "आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में उनसे सार्थक विमर्श हुआ। अपने कार्य के प्रति उनकी समझ, लगन और रचनाधर्मिता युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है।"

आपको बता दें कि राज्य में निवेश लाने और ग्रेटर नोएडा की यमुना फिल्म सिटी (Greater Noida Film City) का न्यौता देने के लिए मुंबई गए हैं। वह बॉलीवुड कलाकारों और निवेशकों के संग चर्चा के लिए मंगलवार की शाम मुंबई पहुँच गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने आज रात सबसे पहले मुंबई के एक निजी होटल में फिल्म स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar Actor) से मुलाकात की है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना फिल्म सिटी पर दोनों के बीच काफी लम्बी बातचीत हुई है। अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस मुलाकात के सापेक्ष कुछ सकारात्मक परिणाम जल्दी सामने आ सकते हैं।

कल यानि बुधवार को मुख्यमंत्री मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में लखनऊ नगर निगम के बांड को औपचारिक रूप से लांच करेंगे। साथ ही औद्योगिक घरानों से उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। सरकार की इस पहल से उत्तर प्रदेश के बड़े और महत्वपूर्ण शहरों के विकास, सौंदर्यीकरण और सफाई के खर्च के लिए निकाय जहां आसानी से वित्तीय संसाधन जुटाने में सक्षम होंगे, वहीं वित्तीय अनुशासन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की ओर से बीएसई में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) का बांड लांच करने के साथ ही नगर विकास विभाग में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो जाएगी। जिस तरह लखनऊ नगर निगम के बांड को रेटिंग मिली है, उसको देखते हुए गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और आगरा नगर निगमों के भी बांड जारी किए जाएंगे। आगामी तीन महीने में गाजियाबाद नगर निगम का बांड जारी कर दिया जाएगा। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देश के जाने-माने उद्यमियों से मुंबई में चर्चा भी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.