Greater Noida: योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को जमकर फटकारा, बोले इंतजाम ठीक नहीं

Greater Noida: योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को जमकर फटकारा, बोले इंतजाम ठीक नहीं

Greater Noida: योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को जमकर फटकारा, बोले इंतजाम ठीक नहीं

Tricity Today | Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध नगर में फैल रहे संक्रमण के बाद प्रशानिक अमले से मीटिंग करने के लिए ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय आए हुए हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महामारी से निपटने के लिए किए गए इंतजामों पर नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने वह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। इंतजाम और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। 

मुख्यमंत्री की मीटिंग का करीब 25 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नोएडा की सीज फायर कंपनी के प्रकरण पर चर्चा चल रही है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि ब्रिटिश नागरिक के संपर्क में आने से रोकने के लिए लोगों को उचित जानकारी और सूचनाएं नहीं पहुंचाई गईं। जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब तक 71 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से 33 मामले गौतम बुद्ध नगर जिले में ही हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। जिसके चलते सरकार चिंतित है। हालांकि राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने हालातों से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर रखे हैं। 

नोएडा के जिला अस्पताल, चाइल्ड स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के राजकीय विज्ञान संस्थान, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, शारदा मेडिकल कॉलेज और एनआईयू मेडिकल कॉलेज में इलाज इंतजाम किए गए हैं। अब तक गौतम बुद्ध नगर में करीब 1000 बेड का इंतजाम जिला प्रशासन कर चुका है।

मुख्यमंत्री के यह कहने के तुरंत बाद डीएम बीएन सिंह कुछ बोलने का प्रयास करते हैं। जिस पर सामने बैठे हुए प्रमुख सचिव उन्हें टोक देते हैं। प्रमुख सचिव कह रहे हैं कि पहले सीएमओ को अपनी बात कहने दीजिए। इसके बाद अब बोलिएगा। इस पर डीएम चुप हो जाते हैं।

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री ने तीनों विकास प्राधिकरणों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को खूब फटकार लगाई। सीएम ने कहा, जितने संसाधन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पास हैं, इतने देश के बहुत कम शहरों के पास हैं। इसके बावजूद इंतजाम बहुत खराब हैं। सीएम की नाराजगी के बाद डीएम ने कहा कि वह इस समस्या से निपटने के लिए 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। डीएम बीएन सिंह करीब तीन वर्षों से गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी हैं।

जानकारी मिली है कि सीएम की बैठक में माहौल खास गर्म रहा। सीएम ने सारे अधिकारियों को एक-एक करके हड़काया। हालात सुधारने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी को इस संकट से बचाना हमारी जिम्मेदारी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.