BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, सीधे पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज, एक युवक गिरफ्तार

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, सीधे पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज, एक युवक गिरफ्तार

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, सीधे पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज, एक युवक गिरफ्तार

Google Image | योगी आदित्यनाथ

एक सिरफिरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए यह धमकी सीधे उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 की ओर से जारी व्हाट्सएप पर भेजी गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद लखनऊ पुलिस को सूचना दी गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और इंटेलिजेंस युवक से पूछताछ कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस को अभी कोई खास सुराग नहीं मिला है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने मुख्यमंत्री को धमकी क्यों दी है।

पुलिस की आपातकालीन सेवाओं के नंबर 112 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरे अभद्र संदेश भेजने वाले को लखनऊ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के पुलिस उपायुक्त मध्य (डीसीपी सेंट्रल) सोमेन बर्मा ने शनिवार को बताया कि आपातकालीन सेवाओं के नंबर 112 पर के व्हाट्सएप नंबर पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरे अभद्र संदेश आया था। इस मामले में हजरतगंज पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि सर्विलांस के आधार पर शनिवार को इटावा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर को लखनऊ के बारा बिरवा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.