गौतमबुद्ध नगर के लिए योगी ने खास योजना पेश की, विदेश से बढ़ेगा रोजगार और नौकरियां

गौतमबुद्ध नगर के लिए योगी ने खास योजना पेश की, विदेश से बढ़ेगा रोजगार और नौकरियां

गौतमबुद्ध नगर के लिए योगी ने खास योजना पेश की, विदेश से बढ़ेगा रोजगार और नौकरियां

Google Image | Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के लिए ख़ास योजना पेश की है। इस योजना से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे, नौकरियां मिलेंगी। योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर को बुद्ध स्टडीज और टूरिज्म से जोड़ने की बात कही है। इस योजना को जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ा बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भगवान बुद्ध की महापरिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डा के अस्तित्व में आने के बाद समूचे गोरखपुर मंडल में पर्यटन,विकास और रोजगार के नये आयाम स्थापित होंगे।

योगी ने रविवार को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्तरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे के सम्बन्ध में बैठक की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 वर्षों से अधिक की मांग को स्वीकार करते हुए कुशीनगर में अन्तरार्ष्ट्रीय एयरपोर्ट निमार्ण कराया है। अगले दो महीने के अन्दर इस हवाई अड्डे से अन्तरार्ष्ट्रीय वायु सेवा का संचालन भी प्रारम्भ हो जाएगा।

उन्होने कहा कि बुद्धिस्ट सर्किट का केन्द्र बिन्दु कुशीनगर है। दुनिया से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी यहां आते हैं। कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिवार्ण स्थली है। उत्तर प्रदेश बौद्ध सर्किट की दृष्टि से समृद्धशाली प्रदेश है। छह प्रमुख स्थान उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध की स्मृतियों के साथ जुड़े हुए हैं, जिसमें कुशीनगर उनकी महापरिनिवार्ण स्थली है। सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी।

श्रावस्ती में सर्वाधिक चतुमार्स भगवान बुद्ध ने व्यतीत किए थे। इसके अलावा, कौशाम्बी और संकिशा भी उत्तर प्रदेश में हैं। श्रीलंका, थाईलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया, जापान, सिंगापुर सहित दुनिया के तमाम देश कुशीनगर के साथ एयर कनेक्टिविटी चाहते थे। कुशीनगर अन्तरार्ष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट है। वर्तमान में प्रदेश में दो अन्तरार्ष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं। जेवर, गौतमबुद्धनगर में भी अन्तरार्ष्ट्रीय एयरपोर्ट निमार्णाधीन है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का उत्तर प्रदेश को बहुत सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवाओं में कई गुना वृद्धि हुई है। प्रदेश की अनेक एयर स्ट्रिप को केन्द्र सरकार के सहयोग से एयरपोर्ट में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ इण्टरनेशनल स्टडी के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर को शैक्षिक भ्रमण की योजना भी बनाने के निदेर्श दिए गए हैं, जिस पर कार्यवाही चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.