ऋषि कपूर की इन बातों को जानकर सन्न रह जाएंगे आप

ऋषि कपूर की इन बातों को जानकर सन्न रह जाएंगे आप

ऋषि कपूर की इन बातों को जानकर सन्न रह जाएंगे आप

Tricity Today | Rishi Kapoor with Dawood Ibrahim

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण निधन हो गया है। इस घटना से पूरा बॉलीवुड सहम गया है। सिर्फ भारतीय ही नही बल्कि हॉलीवुड भी ऋषि कपूर की मौत का शोक मना रहा है। ऋषि कपूर की हर बात लोगों के दिल को छूती है। लेकिन कुछ बातें ऐसी भी है, जो आप नही जानते होंगे। इस बात का खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी किताब में किया है।

ऋषि कपूर ने अपनी किताब में लिखा है कि वो सिगरेट और तंबाकू खूब खाते थे। लेकिन एक दिन उनकी बेटी रिद्धिमा ने यह कहा कि आपके मुंह से बदबू आती है, मैं आपको किस नहीं करूंगी। अपनी बेटी की इस बात को सुनकर ऋषि कपूर ने गुटखा और सिगरेट छोड़ दी थी। इसमें कोई दोराय नही कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे। उनकी बेटी दिल्ली में रहती है।

ऋषि कपूर की डॉन दाऊद इब्राहिम से भी अच्छी मुलाकात थी। दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था। दाऊद इब्राहिम ने उनके लिए एक शानदार कार भी भेजी थी। जिससे ऋषि कपूर दाऊद से मिलने गए थे। दाऊद इब्राहिम ऋषि का फैन था। इसलिए उसने उसको चाय पर बुलाया था। दोनों की मुलाकात काफी अच्छी रही थी। दोनों ने करीब 4 घंटे बैठकर बातें की थी। ऋषि कपूर ने किताब में बताया है कि दाऊद इब्राहिम को उनकी तवायफ फिल्म काफी पसंद आई थी। ऋषि ने बताया कि जब मेरी दाऊद इब्राहिम से मुकाकात हुई तो मुझे नही पता था कि दाऊद इब्राहिम भारत का दुश्मन बन जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.