Greater Noida: युवक ने बुजुर्ग महिला के सिर पर कार चढ़ा दी, एम्बुलेंस सर्विस 108 से नहीं मिली मदद

Greater Noida: युवक ने बुजुर्ग महिला के सिर पर कार चढ़ा दी, एम्बुलेंस सर्विस 108 से नहीं मिली मदद

Greater Noida: युवक ने बुजुर्ग महिला के सिर पर कार चढ़ा दी, एम्बुलेंस सर्विस 108 से नहीं मिली मदद

Tricity Today | युवक ने बुजुर्ग महिला के सिर पर कार चढ़ा दी

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार सवार ने अंसल पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे सो रही महिला के सिर पर कार चढ़ा दी। बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। सरकारी एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 पर बार-बार कॉल की गई। कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस घायल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंची है।

सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 की पोल खुल गई। कई बार कॉल करने पर भी एंबुलेंस नहीं आई।अंसल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सलेख चंद्र सोनी ने कड़ी मशक्कत के बाद डायल 112 से पीसीआर बुलाकर बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे को अंजाम देने वाली कार सीसीटीवी में दिख रही है। घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। घायल महिला की मदद में डायल 112 रेस्पॉन्स सराहनीय रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.