ग्रेटर नोएडा : देर रात युवक की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा : देर रात युवक की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा : देर रात युवक की गोली मारकर हत्या

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर घायल युवक को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक को गोली मारने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। परिवार की ओर से देर रात पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर कार्यालय की मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात जेवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव में यह वारदात हुई है। गांव के 30 वर्षीय युवक प्रदीप पुत्र रामपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया और जानकारी दी कि गांव के ही लॉरेंस पुत्र चमन ने प्रदीप को गोली मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस नीमका गांव में पहुंची। 

पुलिस का कहना है कि घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। रात में ही ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से बातचीत की गई है। हालात संभालने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। दूसरी ओर हत्यारोपी की तलाश करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की है। परिवार की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर जेवर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.