ऑटो एक्सपो-2020 का अंतिम दिन, युवाओं और महिलाओं को पसंद आई यह बाइक्स और स्कूटी

ऑटो एक्सपो-2020 का अंतिम दिन, युवाओं और महिलाओं को पसंद आई यह बाइक्स और स्कूटी

ऑटो एक्सपो-2020 का अंतिम दिन, युवाओं और महिलाओं को पसंद आई यह बाइक्स और स्कूटी

Tricity Today | Suzuki Hayabusa

इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ऑटो एक्सपो-2020 का बुधवार को आखिरी दिन था। इस दौरान देश विदेश के हजारों लोगों ने यहां नए जमाने के वाहनों का दीदार किया। एक्सपो में भागीदारी कर रही देश व विदेश की प्रमुख वाहन निर्माता कम्पनियों द्वारा प्रदर्शित की गई। एक से बढक़र शानदार गाडिय़ां हर वर्ग को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं, लेकिन युवाओं में स्टाइलिश व दमदार बाइक्स को लेकर सबसे अधिक रोमांच देखा जा रहा है। 

कंपनियों ने नई तकनीक बीएस-6 के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को नये लुक में उतारा है। युवाओं के साथ महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी आकर्षक लुक में उतारा गया है। सुजूकी, पियाजियो, हीरो इलेक्ट्रिक व ओकिनावा आदि कम्पनियों की स्टाइलिश बाइक्स युवाओं में जोश भरने का काम कर रही हैं। 

सुजुकी ने अपने हायाबूसा मॉडल को प्रदर्शित किया है। 1340 सीसी की यह बाइक छह गियर की है। इसमें डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए इसे स्पोट्र्स लुक में डिजाइन किया गया है। इसका फ्यूल टैंक 21 लीटर का है। इसके अलावा सुजूकी की वी.स्ट्रॉम स्पोट्र्स बाइक भी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपए से लेकर 7.58 लाख रुपए तक है।

ऑटो एक्सपो में भागीदारी कर रही राजस्थान की स्टार्टअप कंपनी ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई मॉडल प्रदर्शित कर धूम मचा दी है। ओकिनावा का मैक्सी स्कूटर क्रूजर भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में अपने तरह का पहला वाहन है। इसमें 4 केडब्ल्यूएच-आयर, डिटेचेबल बैटरी लगी है। इसे आसानी से चार्ज किया जा सकेगा। स्कूटर को हाई.स्पीड चार्जर के साथ पेश किया गया है। यह 2.3 घंटे में चार्ज हो जाएगा। स्कूटर की अधिकतम स्पीड 100 किमी घंटा है। एक बार चार्ज होने पर यह 120 किमी तक चलने में सक्षम है। इसके अलावा कंपनी ने लाइट मॉडल को भी उतारा है। यह स्लो स्पीड वाली स्कूटर है। इसकी स्पीड 25 किमी है। एक बार होने पर यह 100 किमी से अधिक दौड़ेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.