NOIDA: रास्ता नहीं देने पर दबंगों ने युवक को पीटा

NOIDA: रास्ता नहीं देने पर दबंगों ने युवक को पीटा

NOIDA: रास्ता नहीं देने पर दबंगों ने युवक को पीटा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के सदरपुर में गुरुवार रात खाना लेकर जा रहे एक युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की। युवक ने गली में खड़े कुछ युवकों से जाने के लिए रास्ता मांगा था। इस पर गुस्साए युवकों ने उसे जमकर पीटा। युवक के अंदरूनी चोटें आई है। पीडि़त ने थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की है।

सदरपुर में मोहिब परिवार के साथ रहता है। मोहिब के जीजा पड़ोस में ही रहते हैं। गुरुवार रात मोहिब अपने जीजा के लिए खाना लेकर घर जा रहा था। घर के पास ही गली में 4 युवक खड़े थे। आरोप है कि मोहिब ने युवकों से थोड़ा रास्ता देने को कहा। इस पर गुस्साए युवकों ने उसे लात घूंसों से जमकर पीटा। उसके शोर मचाने पर चारों युवक वहां से भाग गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.