Zohra Sehgal Special : Google ने Doodle के जरिए जोहरा सहगल को किया याद, Cannes Film Festival में लहराया था अपना परचम

Zohra Sehgal Special : Google ने Doodle के जरिए जोहरा सहगल को किया याद, Cannes Film Festival में लहराया था अपना परचम

Zohra Sehgal Special : Google ने Doodle के जरिए जोहरा सहगल को किया याद, Cannes Film Festival में लहराया था अपना परचम

Google Image | Indian actress, dancer & choreographer Zohra Sehgal

Zohra Sehgal Special: दुनिया के सबसे पसंदीदा सर्च इंजन गूगल पर आज डूडल एक भारतीय जोहरा सहगल को समर्पित है। जोहरा सहगल एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, कोरियोग्राफर और जिंदादिल इंसान थीं। जोहरा सहगल हिंदुस्तान की पहली ऐसी महिला अदाकारा थीं, जिन्हे पूरी दुनिया में विशेष पहचान मिली। उनकी फिल्म ‘नीचा नगर’ को साल 1946 में कान फिल्म फेस्टिवल में सबसे बड़ा अवार्ड “पाल्मे डी ओर” (Palme d”Or”) दिया गया था। उनकी फिल्म ‘नीचा नगर’ को कान फिल्म फेस्टिवल में ही 1946 में रिलीज किया गया था। इसलिए आज गूगल डूडल के जरिए इस महान अदाकारा को याद कर रहा है।


जोहरा सहगल ने अपनी जिंदगी के तकरीबन 80 साल तक अभिनय की दुनिया में अपना परचम लहराया। अपने बेहतरीन किरदारों से वो जनमानस के दिलों में अपनी जगह बनाती रहीं। हिंदी सिनेमा में “दादी” के चरित्र को जितनी संजीदगी से उन्होंने पर्दे पर जिया है, शायद ही कोई दूसरी अदाकारा उस मुकाम को हासिल कर पाए। अपने जीवन के आखिर दिनों तक जोहरा सहगल हिंदी सिनेमा में अपने किरदारों और अभिनय को नई ऊचाइंयां देती रहीं। उनकी बेहतरीन अदाकारी ने उनके किरदारों को कभी बूढ़ा नहीं होने दिया।


नवाबी खानदान में पैदा हुईं


जोहरा सहगल का संबंध एक नवाबी खानदान से है। उनका जन्म 27 अप्रैल 1912 को सहारनपुर में हुआ था। तब सहारनपुर रामपुर रियासत का एक हिस्सा था। उनका पूरा नाम साहेब शादी जोहरा मुमताज उल्ला खान बेगम था। इनका बचपन उत्तराखंड के चकराता के करीब गुजरा। बचपन से ही  उन्हें उधम-चौकड़ी में मजा आता था। वो अपने आसपास के लोगों को तंग करती रहती थीं। 10 जुलाई 2014 को 102 वर्ष की आयु में जोहरा इस दुनिया को विदा कह गईं।


उन्होंने अपनी पढ़ाई जर्मनी में पूरी की। इसके बाद भारतीय कलाकार उदय शंकर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए जोहरा ने कई दौरे किए। साल 1945 में वह भारत लौटीं और इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन से जुड़ गईं। भारतीय सिनेमा में जोहरा सहगल की बेहतरीन व असाधारण योगदान के लिए भारत सरकार ने 1998 में उन्हें “पद्मश्री” से सम्मानित किया। सन 2001 में उन्हें कालिदास सम्मान से नवाजा गया। सन 2010 में जोहरा सहगल को 'पद्म विभूषण' भी दिया गया। 


बड़े कलाकारो संग किया अभिनय


जोहरा सेहगल ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी अभिनय किया। चीनी कम फिल्म में वह अमिताभ बच्चन की मां के किरदार में नजर आईं। वीर जारा में उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी काम किया। बाजी, सीआईडी और आवारा जैसी फिल्मों में जोहरा सहगल ने बेहतरीन कोरियोग्राफी से भी अपना लोहा मनवाया। दुनिया भर में एक नई पहचान मिलने के बाद जोरा 1962 में लंदन चली गईं। वहां उन्होंने ‘डॉक्टर व्यू’ जैसे बेहतरीन ब्रिटिश टीवी शो में काम किया। सन 1984 में उन्होंने मिनीसीरीज ‘दी ज्वैल इन दी क्राउन’ में अपनी अभिनय क्षमता से सबको हैरान कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.