गौतमबुद्ध नगर में महामारी से मौतों का सिलसिला जारी, आज 10 लोगों की जान गई और 1310 नए मरीज मिले

आफतः गौतमबुद्ध नगर में महामारी से मौतों का सिलसिला जारी, आज 10 लोगों की जान गई और 1310 नए मरीज मिले

गौतमबुद्ध नगर में महामारी से मौतों का सिलसिला जारी, आज 10 लोगों की जान गई और 1310 नए मरीज मिले

Tricity Today | 1310 नए मरीज मिले

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में 1310 स्वस्थ लोग कोरोना महामारी की चपेट में आए हैं। जबकि लगातार तीसरे दिन मौत की संख्या दहाई में है। आज संक्रमण की वजह से 10 लोगों की जान गई है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में भी संक्रमितों की संख्या 1000 से ऊपर रही थी। बीते दिन जिले में 1478 नए मरीज मिले थे। जबकि 11 लोगों की जान गई थी।

गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जनपद में आज 1310 मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1163 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं। जनपद के विभिन्न अस्पतालों और आइसोलेशन में 8267 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि आज कोरोना की वजह से 10 लोगों की मौत हुई है। 

इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या 212 हो गई है। अब तक गौतमबुध नगर में 32833 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज मिले संक्रमित मरीजों को लेवल के हिसाब से विभिन्न अस्पतालों, क्वारंटाइन सेंटर और होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। वहां डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक उनका उपचार किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.