गौतमबुद्ध नगर में 10 नए थाने और 2 पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पढ़ें खबर

BIG BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 10 नए थाने और 2 पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पढ़ें खबर

गौतमबुद्ध नगर में 10 नए थाने और 2 पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, पढ़ें खबर

Tricity Today | मौका मुआवना करते अधिकारी

  • 10 नए थाने और दो नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी
  • जमीन चिन्हित कर ली गई है, जल्द ही उसका आवंटन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण भी सहयोग करेंगे
  • भूमि आवंटन में तीनों प्राधिकरणों का अहम योगदान है
  • गौतमबुद्ध नगर में ट्रांजिट हॉस्टल (जी+12) का निर्माण होगा
गौतमबुद्ध नगर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 10 नए थाने और दो नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए शासन से अनुमति मिल गई है। जमीन चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही उसका आवंटन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरिराम शर्मा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। उसके बाद यह फैसला लिया गया है। 

नए थानों और चौकियों की स्थापना को लेकर कहा गया है कि, गौतमबुद्ध नगर में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने, अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण रखने और जनता को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए 10 नए थाने और 2 नई पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। इनमें अधिकारियों के रहने के लिए आवासीय कालोनियां विकसित की जाएंगी। कर्मचारियों के रुकने के लिए ट्रांजिट/हॉस्टल, बैरक/महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही उसे आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण भी सहयोग करेंगे। भूमि आवंटन में तीनों प्राधिकरणों का अहम योगदान है।

इन दोनों थानों की अनुमति शासन द्वारा प्रदान की जा चुकी है – 
  1. थाना फेस-1  - एक एकड़ जमीन में बनेगा। भूमि नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से आवंटित कराई गई है। 
  2. थाना सेक्टर- 142 - 4300 वर्ग मीटर में स्थापित होगा। भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इसका आवंटन शीघ्र ही प्रस्तावित है। 
नोएडा विकास प्राधिकरण के सहयोग से इसके दायरे में 4 अन्य थाने बनेंगे। इनके लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। ये थाने - 
  1. थाना सेक्टर- 63
  2. थाना ओखला बैराज
  3. थाना सेक्टर- 115 में बनेंगे।
  4. थाना सेक्टर - 106 - भूमि का आवंटन शीघ्र ही प्रस्तावित है।
यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण की मदद से इसके दायरे में 4 थाने बनाए जाएंगे। इनके लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। ये थाने - 
  1. थाना सेक्टर- 18/6डी
  2. थाना सेक्टर- 29
  3. थाना सेक्टर- 25ए में बनेंगे।
  4. थाना दयानतपुर व पुलिस चौकी रन्हेरा के लिए यमुना प्राधिकरण भूमि चिन्हित कर रहा है। प्रक्रिया जारी है। जल्द ही जमीन खरीदी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत पुलिस चौकी झुप्पा के निर्माण कार्य के लिए भी भूमि का आवंटन हो चुका है।

बीते 21 जून को अपर पुलिस महानिदेशक/अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, लखनऊ हरिराम शर्मा और नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से इन थानों के लिए आवंटित की गई जमीन का मुआवना किया। दोनों ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना फेस -1 के लिए आवंटित की गई भूमि एवं पुलिस लाइन का भ्रमण किया।

48 महिला बैरक बनेंगे
पुलिस लाइन गौतमबुद्ध नगर में ट्रांजिट हॉस्टल (जी+12) का निर्माण होगा। साथ ही 48 महिलाओं के लिए हॉस्टल/बैरक बनाए जाएंगे। पुरुषों के लिए 200 बेड का हॉस्टल-बैरक बनेगा। 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बहुमंजिला बैरक का निर्माण कार्य जारी है। दोनों अफसरों ने इन सभी प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आदेश दिया। मगर उन्होंने कहा कि तेजी के चलते निर्माण कार्य में गुणवत्ता खराब नहीं होनी चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.