लुक्सर जिला जेल से 10 कैदी रिहा होंगे, सात साल कैद की सजा काट रहे थे, इस वजह से मिली छूट

बड़ी खबरः लुक्सर जिला जेल से 10 कैदी रिहा होंगे, सात साल कैद की सजा काट रहे थे, इस वजह से मिली छूट

लुक्सर जिला जेल से 10 कैदी रिहा होंगे, सात साल कैद की सजा काट रहे थे, इस वजह से मिली छूट

Tricity Today | लुक्सर जिला जेल से 10 कैदी रिहा होंगे

Gautam Budhh Nagar News: कोरोना वायरस का कहर अब कारावासों तक पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर में संक्रमण से शायद ही कोई प्रशासनिक विभाग बचा है। हर जगह इसकी वजह से हालात बेकाबू हैं। हाल ही में लुक्सर जिला जेल में 23 कैदी और जेलर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसको देखते हुए जिला कारागार में वि‌भिन्न धाराओं में बंद 10 बंदियों को 60 दिनों की अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं। अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को सात वर्ष तक की अधिकतम सजा में बंद कैदियों के 28 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनके मूल्यांकन के बाद 10 बंदियों को जेल से रिहा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जेलर समेत 23 कैदी संक्रमित मिले थे
इसी महीने 2 मई को गौतमबुद्ध नगर में स्थित लुक्सर जेल में कोरोना का कहर सामने आया था। लुक्सर जेल में आने वाले नए कैदियों के लिए बनाई गई अस्थाई जेल में बंद 23 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी कैदियों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा लुक्सर जेल के जेलर एके सिंह और उनका परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया था। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी और बच्चे का भी इलाज चल रहा है।

जेलर परिवार समेत संक्रमित हुए
लुक्सर जेल के सुपरिटेंडेंट बीएस मुकुंद ने बताया था कि गौतमबुद्ध नगर जिला जेल के अंदर बनी अस्थाई जेल में बंद 23 कैदी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कैदियों की हालत स्थिर बनी हुई है। लुक्सर जेल के जेलर एके सिंह परिवार के साथ कोविड से संक्रमित हो गए थे। एके सिंह को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

200 कैदियों की जांच कराई गई
जबकि उनकी पत्नी, बेटा और बेटी का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। जेलर एके सिंह की हालत में अब कुछ सुधार है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया था कि इन 23 कैदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद जेल में बंद करीब 200 कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई छा। कुछ कैदियों ने बुखार होने की शिकायत की है। उनका भी टेस्ट कराया गया था।
;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.