नोएडा से हरिद्वार जाने के लिए चलेंगी 10 स्पेशल बसें, भक्त जाकर कर सकेंगे गंगा स्नान

महाशिवरात्रि : नोएडा से हरिद्वार जाने के लिए चलेंगी 10 स्पेशल बसें, भक्त जाकर कर सकेंगे गंगा स्नान

नोएडा से हरिद्वार जाने के लिए चलेंगी 10 स्पेशल बसें, भक्त जाकर कर सकेंगे गंगा स्नान

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में भोले के भक्त सैकड़ों की संख्या में हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाते हैं। नोएडा में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यूपी रोडवेज ने विशेष बस सेवा शुरू की है। मोरना डिपो से हरिद्वार के लिए बस की संख्या बढ़ा दी गई है। यह विशेष बस सेवा महाशिवरात्रि का त्यौहार तक जारी रहेगी।

हर 1 घंटे में मिलेगी बस
मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शहर के लोग हरिद्वार जाते हैं। भक्तों को ज्यादा दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसलिए विशेष बसें 16 से 18 फरवरी के बीच चलेंगी। यहां से हर एक घंटे में बस हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सुबह 6 से रात 8 बजे तक 10 बसें कांवड़ियों को हरिद्वार ले जाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

रात में चलना शुरू होगी रोडवेज बसें
कोहरे, धुंध और प्रदूषण के कॉकटेल ने दिल्ली-एनसीआर में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। कोहरे ने सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया। जिनमें कई लोगों की जान चली गई हैं। इस वजह से रात्रि में बस सेवा को रोक दिया गया था। कोहरा और ठंड कम होने के बाद एक बार फिर यात्री रात में सफर कर सकेंगे। सेक्टर-35 मोरना डिपो में रात 10 बजे के बाद किसी भी रूट पर दस या उससे ज्यादा यात्री होने पर बस की सुविधा दी जाएगी। अभी तक डिपो से रात दस बजे आगरा और मथुरा के लिए अंतिम बस निकलती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.