हाई लेवल बैठक से पहले नोएडा में 12 पुलिस वालों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर में खलबली जारी

BIG BREAKING : हाई लेवल बैठक से पहले नोएडा में 12 पुलिस वालों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर में खलबली जारी

हाई लेवल बैठक से पहले नोएडा में 12 पुलिस वालों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर में खलबली जारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : एक बार फिर नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इसकी सूची जारी की गई है। दो दरोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इसमें मीडिया सेल पुलिस आयुक्त के भी तबादले किए गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में एक हाई लेवल बैठक होने वाली है। जिसमें पूरे जिले के आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक से पहले 12 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जिसके बाद जिले में खलबली का माहौल है।

उप निरीक्षक साहब सिंह का तबादला
मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक साहब सिंह का तबादला सेक्टर-126 थाने से वारंट सेल में किया गया है। उप निरीक्षक चंद्रश्याम सिंह त्यागी का तबादला डीआईआरबी में किया गया है। संदीप कुमार का तबादला सीसीटीएन मुख्यालय में किया गया है। अंकित का तबादला बिसरख कोतवाली में किया गया है।

अनुराग कुशवाहा को भी मीडिया सेल में भेजा
विकास कुमार का तबादला अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय किया गया है। राकेश कुमार का तबादला मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है। अनुराग कुशवाहा को भी मीडिया सेल में भेज दिया गया है। अभी तक अनुराग यातायात पुलिस में तैनात थे। इसके अलावा रवि कुमार को पुलिस आयुक्त मीडिया सेल भेजा है।

अनुराधा शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची
रोहित जोशिया को भी मीडिया सेल भेज दिया है। इसके अलावा ज्योति बंसल को आईटीआई मुख्यालय भेजा गया है। मुकेश चौधरी को गोपनीय कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर-108 में भेजा गया है। अनुराधा शर्मा का तबादला महिला थाने से हो गया है, अब अनुराधा शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में भेज दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.