12 साल के किशोर ने 4 वर्ष की बच्ची संग दुष्कर्म किया

नोएडा में शर्मनाक मामलाः 12 साल के किशोर ने 4 वर्ष की बच्ची संग दुष्कर्म किया

12 साल के किशोर ने 4 वर्ष की बच्ची संग दुष्कर्म किया

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना जनपद के सर्फाबाद गांव की है। बताया जा रहा है कि 12 साल के एक किशोर पर पड़ोस में रहने वाली 4 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोप है। जानकारी होने पर मासूम के परिजनों ने हंगामा किया और मामले की शिकायत मंगलवार रात को पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची के अभिभावकों ने मंगलवार की रात शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि पड़ोस में रहने वाले 12 साल के एक किशोर ने 4 जून को बच्ची से रेप किया। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त श्याम जीत सिंह ने कहा, “बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत देर से की है। केस पुलिस के संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को न्याय मिलेगा।” मगर 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों द्वारा इस तरह की घटनाएं सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही हैं। ऐसी समस्याओं की जड़ तक पहुंच कर समाधान का प्रयास करना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.