जिनके कंधों पर नोएडा का भार, वो पहुंचे रामलला के दरबार

अयोध्या में गौतमबुद्ध नगर के 121 पुलिसकर्मी : जिनके कंधों पर नोएडा का भार, वो पहुंचे रामलला के दरबार

जिनके कंधों पर नोएडा का भार, वो पहुंचे रामलला के दरबार

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : अयोध्या (Ayodhya) के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। ऐसे में अलग-अलग राज्यों से लोग आकर अयोध्या में रामलला (Ramlala) के दर्शन कर रहे हैं। विवादों में घिरने के बाद करीब 500 साल बाद रामलला अयोध्या में विराजे हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूपी पुलिस (UP Police) चौकन्नी है। इसके साथ अब नोएडा से 36 और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए अयोध्या भेजा गया है। वहीं, पहले से नोएडा के 85 पुलिसकर्मी वहां 25 दिनों से तैनात है। आपको बता दें की नोएडा पुलिस (Noida Police) अयोध्या में 6 महीने तक तनाती में रहेगी।

छह महीने तक अयोध्या में रहेंगे 
अयोध्या में रामलला 22 जनवरी को विराजे थे। इससे पहले आठ जनवरी को ही वीआईपी ड्यूटी के लिए नोएडा पुलिस के से 85 जवानों को अयोध्या भेज दिया गया था। इनमें 75 सिपाही, आठ दरोगा और दो निरीक्षक शामिल हैं। पहले कहा गया था कि 23 जनवरी को पुलिसकर्मी वापस आ जाएंगे। रामलला के आने के बाद से ही भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। वहां के प्रशासन ने निर्णय लिया कि 31 जनवरी तक दूसरे जिलों से आए पुलिसकर्मी वहीं रहेंगे। साथ ही बाकी जिलों के यातायात पुलिसकर्मियों की छह महीने तक अयोध्या में ड्यूटी लगाई जाएगी। 

अयोध्या जाने से नोएडा की सड़कों में ट्रैफिक 
शुक्रवार को अयोध्या के जिला प्रशासन की मांग पर नोएडा से दो यातायात निरीक्षक, चार दरोगा और 30 कांस्टेबल रवाना हो हुआ है। पुलिसकर्मियों की कमी से शहर की यातायात व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। ऐसे में जनवरी महीने में अलग-अलग वजहो से 200 से अधिक पुलिसकर्मी सड़को पर नहीं रह पाए। शुक्रवार को 36 और पुलिसकर्मी अयोध्या के लिए रवाना हो गए। पिछले महीने गए पुलिसकर्मियों में से कुछ के वापस आने की उम्मीद है। छह महीने तक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर अयोध्या के लिए भेजा जाएगा।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.