नोएडा स्टेडियम में लगा 12वां महाकौथिग मेला, उत्तराखंडी लोगों ने दिखाई पहाड़ों की संस्कृति

मनोरंजन: नोएडा स्टेडियम में लगा 12वां महाकौथिग मेला, उत्तराखंडी लोगों ने दिखाई पहाड़ों की संस्कृति

नोएडा स्टेडियम में लगा 12वां महाकौथिग मेला, उत्तराखंडी लोगों ने दिखाई पहाड़ों की संस्कृति

Tricity | अन्तरसमुह उत्तराखंड लोक नृत्य  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Noida : हर वर्ष की तरह इस बार भी नोएडा के स्टेडियम में महाकौथिग मेले का आयोजन हो रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर के लाखों लोग उत्तराखंड की पावन भूमि पर अपने मन को शांति देने के लिए केदारनाथ‌, हरिद्वार, बद्रिनाथ, प्रयागराज और नैनीताल जैसे स्थानों पर जाते हैं। अब इन लोगों को नोएडा शहर में भी उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला है।

दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ी वासियों के लिए अच्छी खबर
दिल्ली-एनसीआर में रह रहे पहाड़ी लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। नोएडा स्टेडियम में हर साल की तरह इस वर्ष भी महाकौथिग मेले का आयोजन हो रहा है। इस साल के महाकौथिग यानि कि मेले में हर साल की तरह पहाड़ी रीति-रिवाजों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। पहाड़ी परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मांगल गीत और ढोल दम्मू से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हर साल यह कार्यक्रम 9 दिनों तक चलता है, लेकिन इस बार पांच दिन का यह कार्यक्रम 21 तारीख से प्रारंभ हो चुका है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया उद्घाटन
बुधवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ पहाड़ी महिलाए भी पारंपरिक पोशाक साड़ी, पीछोड़ा के साथ में गलाबंद और नाक में नथुली पहनी कार्यक्रम में नज़र आई। 

उत्तराखंड महाउत्सव का आज दूसरा दिन
मेले के दूसरे दिन की शुरुआत पहाड़ी बीन-बाजे के साथ किया गया। वहां मौजूद लोग पहाड़ी गानों में झूमते साथ ही अपनी संस्कृति का लुप्त उठाते नजर आए। मेले में मानोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले भी लगाये गये हैं। साथ ही, प्रात सत्र में अन्तरविद्यालय और अन्तरसमुह उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अन्तरविद्यालय में लोक नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, दूसरा धर्म पब्लिक स्कूल रहा। शाम का आरंभ उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिकाओं, जो करीब 30-40 वर्षा से इस क्षेत्र मे कार्य कर रही। सम्मानीय महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य स्वरूप उत्तराखंड के गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और केंद्र उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड एवं लोक सम्मान की प्रस्तुति रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.