13 वर्षीय लड़की घर से हुई गायब, 3 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं

नोएडा 13 वर्षीय लड़की घर से हुई गायब, 3 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं

13 वर्षीय लड़की घर से हुई गायब, 3 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा के छलेरा गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की बीते 7 मई से गायब है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। यह मामले सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत
थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाते समय कहा कि उनकी 13 वर्षीय बेटी बीते 7 मई से घर से लापता है। पीड़ित पिता ने शिकायत करते हुए किसी पर भी अगवा करने का शक जाहिर नहीं किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि लड़की किसी के साथ गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.