स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाएगी 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट

आजादी के जश्न में डूबा नोएडा : स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाएगी 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाएगी 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट

Google Image | तिरंगा यात्रा

Noida News : नोएडा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी जोड़ो शुरू से चल रही है। शहर की सड़कों और चौराहा पर भारत का झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सिलसिले में भारतीय सेन समाज की ओर से 15 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में संगठन की तरफ से 131 मीटर के तिरंगे को शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी भारतीय सेन समाज ने प्रेस वार्ता करके दी है।

तैयारी में जुटा संगठन
भारतीय सेन समाज के प्रवक्ता सुनील प्रधान ने बताया कि सेन समाज 15 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इसमें संगठन के द्वारा 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा सुबह 8 बजे फूल मंडी फेस टू से शुरू होगी। इसके बाद शहर के तमाम क्षेत्रों से गुजरते हुए ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करेगी। इसका समापन सूरजपुर कलेक्टर कार्यालय पर किया जाएगा। भारतीय सेन समाज के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष हरवीर सेन  ने शहर वासियों से इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
यह लोग रहे उपस्थित
इस दौरान भारतीय सेन समाज राष्ट्रीय महासचिव बबलू सेन रिठौरी, राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट मुकेश सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर दीपक सेन, जिलाध्यक्ष हरवीर सेन, महानगर अध्यक्ष मिंटू कौशिक सेन, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सेन, चरण सिंह सेन, विजयपाल सेन, डॉक्टर रविंद्र सेन, सुनील प्रधान, इंदराज सेन, भोपाल सैन, ऋषि पाल सेन, लखन सेन, योगेश सेन, डॉक्टर तेजपाल सेन, रोहतास सेन, आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.