18 महीने की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को 14 साल की सजा

Noida : 18 महीने की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को 14 साल की सजा

18 महीने की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को 14 साल की सजा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुद्ध नगर जिला कोर्ट ने 18 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी को 14 साल की सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली 18 माह की बच्ची के साथ 2018 में बलात्कार का प्रयास हुआ था। इस मामले में थाना पुलिस ने सोहनपाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
     
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ थाना सेक्टर 24 पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। जयंत ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर तथा दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद अपर जिला जज विनीत चौधरी ने सोहनपाल को दोषी ठहराते हुए 14 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है तथा 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.