15 काले हिरण हुए शिकार, इतने शिकारी हुए गिरफ्तार

नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई में खुलासा : 15 काले हिरण हुए शिकार, इतने शिकारी हुए गिरफ्तार

15 काले हिरण हुए शिकार, इतने शिकारी हुए गिरफ्तार

Google Image | हिरण का शिकार करने वाले शिकारी हुए गिरफ्तार

Noida : काले हिरण के शिकार पर एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पिछले 5 सालों में देश भर में 15 ऐसे काले हिरणों का शिकार हुआ है। यह जानकारी शहर के समाजसेवी रंजन तोमर को वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की ओर से आरटीआई में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में दी गई। इस दौरान 34 शिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पढ़िए पूरी जानकारी
2017 में हरियाणा में जहां एक काले हिरन का शिकार हुआ तो वहीं 3 शिकारी पकड़े गए। मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी एक एक शिकार हुए और क्रमश: 3 और 1 शिकारी पकड़े गए। 2018 में एक भी शिकार नहीं हुआ, 2019 में कर्नाटक में 3 हिरन मारे गए जबकि 6 गिरफ्तारी हुई। आंध्र प्रदेश में 2 शिकार और 5 गिरफ्तारी और गुजरात में 1 शिकार और 8 गिरफ्तारी। वहीं 2020 में एक भी शिकार नहीं हुआ। 2021 में आंध्र प्रदेश में 2 हिरन मारे गए और 2 ही शिकारी पकड़े गए। 2022 में फिर आंध्र प्रदेश में 4 शिकार हुए और 6 शिकारी गिरफ्तार किए गए।

राजस्थान में एक भी शिकार नहीं हुआ
खास बात ये है कि राजस्थान में एक भी काले हिरन का शिकार इन पांच वर्षों में नहीं हुआ। इसके अलावा इन वर्षों में सबसे जयादा और लगातार शिकार आंध्र प्रदेश में हो रहा है। जिसमें उन्हें कड़े कानून बनाने होंगे। समाजसेवी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता को देखते हुए वहां की सरकार को इस बारे में पत्र लिखा जाएगा। 2019 में रंजन तोमर द्वारा ही लगाई गई एक आरटीआई में यह जानकारी सामने आई थी की पिछले दस वर्षों यानी 2009 से 2019 तब तक 139 काले हिरण का शिकार किया गया था। जिसमें अंत के दो वर्षों में मात्र 2 शिकार शामिल थे। ऐसे में 5 वर्षों में 15 शिकार का होना काफी कम माना जाना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.